Tuesday, 15 September 2026 | 12:38 AM
भारत

आजमगढ: घर के अंदर किशोरी के शव फंदे से लटकता हुआ मिलने से हड़कंप

आजमगढ: जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में दिलौर गांव में शनिवार की दोपहर एक किशोरी के शव घर मे लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। रानी की सराय थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बेटी कविता पुत्री हरिनाथ को पिता ने किसी बात को लेकर डांट फटकार लगा दी। बताया जा रहा है कि इसी से नाराज होकर कविता घर के अंदर गयी
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ: जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में दिलौर गांव में शनिवार की दोपहर एक किशोरी के शव घर मे लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया।
रानी की सराय थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बेटी कविता पुत्री हरिनाथ को पिता ने किसी बात को लेकर डांट फटकार लगा दी। बताया जा रहा है कि इसी से नाराज होकर कविता घर के अंदर गयी और फाँसी लगा ली। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आयी तो पिता ने उसे आवाज लगाई। लेकिन वह नहीं बोली। इसी बीच परिजन घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि कविता दुपट्टा के सहारे फाँसी के फंदे पर लटक रही थी । घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वे भी घर मे पहुंचे। ग्रामीण ओ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अजय कुमार
जिला ब्यूरो चीफ
आजमगढ