Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
भारत

आजमगढ़:क्षेत्र में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

आजमगढ़ : अतरौलिया क्षेत्र के गौरहरपुर गांव के समीप सड़क के किनारे मिली लाश सूचना मिलते ही स्थानीय गांव निवासी इकट्ठा हो गए पुलिस भी मौके पर पहुंची। लाश की पहचान विनोद पुत्र रामआसरे गौड़ 35 वर्ष निवासी लहनपट्टी के रूप में हुई परिजनों ने बताया कि कल शाम से ही मृतक विनोद घर से बिना बताए कहीं गया था। रा
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़ : अतरौलिया क्षेत्र के गौरहरपुर गांव के समीप सड़क के किनारे मिली लाश सूचना मिलते ही स्थानीय गांव निवासी इकट्ठा हो गए पुलिस भी मौके पर पहुंची। लाश की पहचान विनोद पुत्र रामआसरे गौड़ 35 वर्ष निवासी लहनपट्टी के रूप में हुई परिजनों ने बताया कि कल शाम से ही मृतक विनोद घर से बिना बताए कहीं गया था। रात में काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चला ।आज दिन में लगभग 11:00 के करीब सड़क के किनारे खाई में एक लाख लाश मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही काफी भीड़ इकट्ठा हो गई स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि लहन पट्टी गांव निवासी व्यक्ति की लाश है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक दो भाइयों तथा दो बहनों में सबसे छोटा था पिता विकलांग है तथा कुछ वर्ष पूर्व मृतक की पत्नी की मौत हो गई है । मृतक के पास केवल एक 9 वर्ष की लड़की है क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर ने बताया कि परिवार वालों से पता चला है कि कल शाम को घर से 8:09 बजे के करीब निकला था और यहां मृत पाया गया ।शरीर में किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं है देखने से प्रतीत होता है कि अधिक ठंड लगने के कारण मौत हुई है। सारी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।