Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
भारत

आजमगढ़: IGRS पर झूठी आख्या देने वाले SDO पर गिरी गाज, बिजली बिल संशोधन मामले में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ ब्यूरो : आजमगढ़ जनपद के विद्युत विभाग में एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। माहुल उपखंड में तैनात SDO महेश कुमार गुप्ता के खिलाफ बिजली बिल में कथित हेराफेरी और IGRS पोर्टल पर झूठी आख्या प्रस्तुत करने के आरोप में अहरौला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियंता विद
Share:
आजमगढ़: IGRS पर झूठी आख्या देने वाले SDO पर गिरी गाज, बिजली बिल संशोधन मामले में मुकदमा दर्ज
Read in your preferred language.

आजमगढ़ ब्यूरो : आजमगढ़ जनपद के विद्युत विभाग में एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। माहुल उपखंड में तैनात SDO महेश कुमार गुप्ता के खिलाफ बिजली बिल में कथित हेराफेरी और IGRS पोर्टल पर झूठी आख्या प्रस्तुत करने के आरोप में अहरौला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-चतुर्थ, फूलपुर एच.के. प्रजापति ने थाना अहरौला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि SDO महेश कुमार गुप्ता ने ग्राम पकड़ी, पोस्ट अहरौला निवासी उपभोक्ता सच्चिदानंद गुप्ता के बिजली बिल में बिना किसी वैध आधार के संशोधन कर दिया। इससे उपभोक्ता पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ा तथा उसे मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।मामले का सबसे गंभीर पहलू तब सामने आया जब उपभोक्ता द्वारा IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। आरोप है कि शिकायत के निस्तारण के दौरान SDO ने तथ्यों को छिपाते हुए भ्रामक एवं असत्य आख्या प्रस्तुत कर दी।थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता की तहरीर के आधार पर आरोपी SDO महेश कुमार गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।