Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
भारत

आजमगढ़:रानीपुर की 33 केवी लाइन बनी जानलेवा, आम तोड़ रही 24 वर्षीय छात्रा की करंट से दर्दनाक मौत

आजमगढ़।। आजमगढ़ जनपद के बूढनपुर तहसील के अंतर्गत रानीपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। रानीपुर उपकेंद्र से महाराजगंज विद्युत उपकेंद्र जाने वाली 33 केवी उच्चदाब विद्युत लाइन की चपेट में आने से 24 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र
Share:
आजमगढ़:रानीपुर की 33 केवी लाइन बनी जानलेवा, आम तोड़ रही 24 वर्षीय छात्रा की करंट से दर्दनाक मौत
Read in your preferred language.

आजमगढ़।। आजमगढ़ जनपद के बूढनपुर तहसील के अंतर्गत रानीपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। रानीपुर उपकेंद्र से महाराजगंज विद्युत उपकेंद्र जाने वाली 33 केवी उच्चदाब विद्युत लाइन की चपेट में आने से 24 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक के साथ-साथ लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपुर विद्युत उपकेंद्र से सटे ग्राम डड़चा रायपुर निवासी रामकेश वर्मा की 24 वर्षीय पुत्री दोपहर में गांव के बाग में बांस की लग्घी से आम तोड़ रही थी। इसी दौरान आम के पेड़ के ऊपर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन, जो रानीपुर से महाराजगंज विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति करती है, काफी नीचे झूल रही थी। बांस की लग्घी अथवा उसका संपर्क उच्चदाब लाइन से होने पर तेज करंट प्रवाहित हो गया, जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तत्काल उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उच्चदाब करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त 33 केवी लाइन लंबे समय से आम के पेड़ों के ऊपर अत्यंत नीचे लटक रही है। कई बार इसकी शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से की गई, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लाइन की ऊंचाई ठीक कर दी जाती या पेड़ों की नियमित कटाई-छंटाई कराई जाती, तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखी गई। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही बताया।