Tuesday, 15 September 2026 | 5:25 AM
भारत

आजमगढ़: हेडफोन लगाना युवक को पड़ा महंगा, ट्रेन से कट कर हुई मौत

आजमगढ़: एक युवक को हेडफोन लगाना महंगा पड़ गया। ट्रेन की आवाज न सुनाई देने पर कटकर युवक की मौत हो गई। मामला सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवां गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन पर का है। मंगलवार को दिन में रेलवे पटरी पार करते समय युवक ट्रेन से कट गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव लेकर घर चले गए और अ
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़: एक युवक को हेडफोन लगाना महंगा पड़ गया। ट्रेन की आवाज न सुनाई देने पर कटकर युवक की मौत हो गई। मामला सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवां गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन पर का है। मंगलवार को दिन में रेलवे पटरी पार करते समय युवक ट्रेन से कट गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

खरेवां गांव निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद मुस्तफा पुत्र मोहम्मद वैस मंगलवार को दिन में साढ़े बारह बजे खरेवां मोड़ स्थित अपने होटल से घर खाना खाने जा रहा था। वह हेडफोन लगाया था। गांव के पास गुजरे रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान वह आजमगढ़ से शाहगंज की तरफ जा रही आनंद बिहार एक्सप्रेस की आवाज नहीं सुन सका और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन मौके पर पहुंचे और शव लेकर घर चले गए। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतक तीन बहन व दो भाईयों में सबसे छोटा था।

अजय कुमार

जिला ब्यूरो चीफ आजमगढ़