Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
India

आजमगढ़: ट्रक की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत

आजमगढ़।। अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर बाइक से जा रहे पूर्व प्रधान की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। वह मऊ जिले का रहने वाला था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों में कोहरा
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़।। अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर बाइक से जा रहे पूर्व प्रधान की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। वह मऊ जिले का रहने वाला था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों में कोहराम मच गया है। मऊ जिले के कोपागंज थाना थाने के बड़ा गांव निवासी विजय कुमार राजभर (50) रात लगभग नौ बजे फुलवरिया बाजार के पास एक्सप्रेस-वे पर चढ़ा। पश्चिम पट्टी गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। बाइक ट्रक में फंस गई और विजय पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जेब से मिले कागजात से पहचान होने पर हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। विजय का पुत्र नंदन राजभर मौके पर पहुंच गया। उसने हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस को उसने बताया कि किसी ने फोन कर दोपहर में उसके पिता को बुलाया था और साजिशन ट्रक से कुचल दिया। ट्रक पर गोरखपुर का नंबर अंकित है। मृतक दो भाईयों में छोटा था और गांव का दो बार प्रधान रह चुका था।