Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
भारत

आजमगढ़:नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर बहाने वाले को पुलिस ने पास्को एक्ट में किया गिरफ्तार

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़, क्षेत्राधिकारी नगर जनपद आजमगढ़ व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली आजमगढ़ के नेतृत्व में उप निरीक्षक में हमराह के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे कि जरिए मुखबिर सूचन
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़, क्षेत्राधिकारी नगर जनपद आजमगढ़ व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली आजमगढ़ के नेतृत्व में उप निरीक्षक में हमराह के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि आप के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को जो नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया था । वह लड़का पुरानी जेल तिराहे के पास खड़ा है कहीं भागने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक मयहमराह के पुरानी जेल तिराहा पहुंचा। मुखबिर ने दूर से इशारा कर बताया कि साहब यही वह व्यक्ति है। जिसने नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया था । मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस वालों ने पुरानी जेल तिराहा पर खड़े व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया। जिससे नाम पता पूछा गया तो उसका नाम अलमास उर्फ अरमान पुत्र परवेज अहमद डीएवी कांशी राम आवास कॉलोनी थाना कोतवाली आजमगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।