आजमगढ़: अतरौलिया लखनऊ में 9 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम कांशीराम परिनिर्वाण दिवस की तैयारी को लेकर बसपा कार्यकर्ता की एक बैठक बुलाई गई जो अतरौलिया के सीमा हॉस्पिटल में स्थित सभागार में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ सरोज पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि अमरनाथ बौद्ध, अखंड प्रताप सिंह रहे। बैठक की अध्यक्षता मंगलदेव एवं संचालन ओमप्रकाश राजभर ने किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा बहन मायावती के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने 9 अक्टूबर को सभी कार्यकर्ताओं से भारी से भारी संख्या में लखनऊ चलने की अपील की। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पलटन राम को जिला सचिव बनाने की घोषणा की। डॉ सरोज ने कहा कि पलटन राम के जिला सचिव बनने से पार्टी को और अधिक बल मिलेगा।
इस मौके पर टीटू, राजेन्द्र प्रसाद निषाद, चंद्र देव भारती, श्रीराम राजभर, अवधेश निषाद, अनवर हाशमी,देवलता भारती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India
आजमगढ़:पलटन राम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को बनाया बसपा ने जिला सचिव
आजमगढ़: अतरौलिया लखनऊ में 9 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम कांशीराम परिनिर्वाण दिवस की तैयारी को लेकर बसपा कार्यकर्ता की एक बैठक बुलाई गई जो अतरौलिया के सीमा हॉस्पिटल में स्थित सभागार में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ सरोज पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि अमरनाथ बौद्ध,
Read in your preferred language.