Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
भारत

आजमग़ढ:भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

आजमगढ़ ब्यूरो आजमगढ़ :: आजमगढ़ के कप्तानगंज क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, आजमगढ़ इकाई की मासिक समीक्षा बैठक रविवार को कप्तानगंज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राय ने की। बैठक में संगठन की पिछली गतिविधियों एवं कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेख
Share:
आजमग़ढ:भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
Read in your preferred language.

आजमगढ़ ब्यूरो आजमगढ़ :: आजमगढ़ के कप्तानगंज क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, आजमगढ़ इकाई की मासिक समीक्षा बैठक रविवार को कप्तानगंज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राय ने की। बैठक में संगठन की पिछली गतिविधियों एवं कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में विशेष रूप से भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के स्थापना दिवस (15 जुलाई) तथा महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती (31 जुलाई) के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों आयोजनों को गरिमामय एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर भी चर्चा हुई।बैठक में प्रदेश संरक्षक रामचन्द्र राय, जिला संरक्षक संदीप उपाध्यक्ष, जनपद अम्बेडकर नगर इकाई के जिला संरक्षक उग्र प्रताप सिंह, संगठन मंत्री राम बूझ दूबे, पत्रकार राजेश गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, भूपेश कुमार सिंह, हरेन्द्र राम, ओमप्रकाश सिंह, नीरज वर्मा सहित अनेक पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के अंत में संगठन की एकजुटता, पत्रकार हितों की रक्षा तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष दुर्गा राय ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।