Tuesday, 15 September 2026 | 2:20 AM
भारत

आजमगढ़ में MLC शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने खोला खजाना, 7 दिन में 4.45 लाख की मदद

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों की एक मिसाल पेश की गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य, शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने जनसेवा की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, आज़मगढ़ के बाजबहादुर स्थित अपने आवास पर एक विशाल जनसुनवाई
Share:
आजमगढ़ में MLC शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने खोला खजाना, 7 दिन में 4.45 लाख की मदद
Read in your preferred language.

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों की एक मिसाल पेश की गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य, शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने जनसेवा की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, आज़मगढ़ के बाजबहादुर स्थित अपने आवास पर एक विशाल जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न किया।​आपको बता दें कि यह जनसुनवाई 22 मार्च से शुरू होकर आज 28 मार्च तक, यानी पूरे एक सप्ताह चली। इस दौरान गुड्डू जमाली ने न केवल सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय परिवारों के लिए अपना खजाना भी खोल दिया।​इस सात दिवसीय कार्यक्रम में कुल 4 लाख 45 हजार 500 रुपये की आर्थिक मदद की गई है। खास बात यह है कि यह मदद सीधे चेक के माध्यम से दी गई, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।​​ मदद पाने वालों में 40 से अधिक लोग शामिल हैं। सरिता जायसवाल, दीपक कुमार, नगीना, सुजीननिशा और शहनाज़ जैसे कई जरूरतमंदों को 5 हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक के चेक सौंपे गए। इसमें गरीब कन्याओं के विवाह, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है।​​इस मौके पर पूर्व विधायक गुड्डू जमाली ने भावुक होते हुए कहा कि— "समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना और गरीब बेटियों के हाथ पीले करने में सहयोग करना मेरे लिए राजनीति नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है।"​क्षेत्र के लोगों में इस मानवीय पहल को लेकर भारी उत्साह है और गुड्डू जमाली के इस कदम की चौतरफा सराहना की जा रही है।