Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

आजमगढ़: बुढ़ऊ बाबा मन्दिर के समीप एन एच 233 पर आग का शोला बनी मैजिक

आजमगढ़: जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ऊ बाबा मंदिर के समीप एन एच 233 पर वाराणसी की तरफ से आजमगढ़ आ रही लगेज मैजिक वहां में अचानक आग लग गई और धूं धूं कर जलने लगी। यह देखकर किसी तरह स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आज सुबह एक मैजिक फर्नीचर आदि
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़: जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ऊ बाबा मंदिर के समीप एन एच 233 पर वाराणसी की तरफ से आजमगढ़ आ रही लगेज मैजिक वहां में अचानक आग लग गई और धूं धूं कर जलने लगी। यह देखकर किसी तरह स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
आज सुबह एक मैजिक फर्नीचर आदि सामान लादकर वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ आ रही थी। जैसे ही वह एन एच 233 पर सुबह करीब 6 बजे मन्दिर के समीप पहुंची की अचानक वाहन में आग लग गई। वाहन से कूदकर चालक ने अपनी जान बचाई। सड़क पर जल रहे वाहन को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चला । पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।