Saturday, 31 October 2026 | 4:16 AM
भारत

आजमगढ़: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज, फसलों को जेसीबी से रौंदा

आजमगढ़: जिले के अतरौलिया ब्लाक के हैदरपुर गांव से गुजर रहे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे की भूमि को अधिग्रहण करने पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों से मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया । यह एक्सप्रेस वे क्षेत्र के अकबेलपुर मु.गोरहरपुर,हैदरपुर खास , गणपत पुर, गदनपुर, गोरथानी आदि गांव से होकर गुजर रहा है
Share:

आजमगढ़: जिले के अतरौलिया ब्लाक के हैदरपुर गांव से गुजर रहे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे की भूमि को अधिग्रहण करने पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों से मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया । यह एक्सप्रेस वे क्षेत्र के अकबेलपुर मु.गोरहरपुर,हैदरपुर खास , गणपत पुर, गदनपुर, गोरथानी आदि गांव से होकर गुजर रहा है जिसके बाद मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। इसके बाद जेसीबी से किसानों की खडी फसल को रौंद दिया । प्रशासन ने तानाशाही रवैया अख्तियार किया है। और किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है।जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। इस कार्यवाही के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह ने क़ुछ भी बताने से इनकार किया है।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त पी गुरु प्रसाद गुप्ता, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला, तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह सहित कई थानों की पुलिस एवं पीएसी बल के जवान मौजूद रहे।