Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
भारत

आजमगढ़:सुबह घर से भागा प्रेमिका को लेकर पहुंचे कोतवाली और शाम को की शादी

आजमगढ़: शनिवार की सुबह घर से भागे प्रेमी युगल थाने पहुंच गए और खुद को बालिग बताते हुए शादी करने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को थाने में बुलाकर समझौता करने के बाद शाम को शादी करवा दी। जानकारी के मुताबिक देवगांव क्षेत्र के बबलू जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र के पेसारा गाँव निवास
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़: शनिवार की सुबह घर से भागे प्रेमी युगल थाने पहुंच गए और खुद को बालिग बताते हुए शादी करने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को थाने में बुलाकर समझौता करने के बाद शाम को शादी करवा दी।
जानकारी के मुताबिक देवगांव क्षेत्र के बबलू जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र के पेसारा गाँव निवासी संध्या के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों मिलने जुलने भी लगे। दोनों शनिवार की सुबह अपने अपने घर से भाग निकले। इधर घर में न मिलने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। बताया गया है कि दोपहर में दोनों देवगांव कोतवाली पहुंचे और अपने को बालिग बताते हुए पुलिस से शादी करवाने की बात कही। जिस पर थाने की पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाकर काफी देर समझाया और समझौता कराकर दोनो की शादी करवा दी।