Tuesday, 15 September 2026 | 2:18 PM
भारत

आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय जहरखुरानी व नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश

आजमगढ़: आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कप्तानगंज पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय जहरखुरानी और नकबजनी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में गिरोह का एक मुख्य
Share:
आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय जहरखुरानी व नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश
Read in your preferred language.

आजमगढ़: आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कप्तानगंज पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय जहरखुरानी और नकबजनी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में गिरोह का एक मुख्य सदस्य घायल हुआ है, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर पकड़ा गया।मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28.01.2026 को थाना कप्तानगंज पुलिस की टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जहरखुरानी और नकबजनी की घटनाओं में शामिल कुछ शातिर अपराधी गौरा पुलिया के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अमन निषाद नाम के बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने अमन के साथ उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया, हालांकि गिरोह के दो अन्य सदस्य अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण * अमन निषाद (घायल): पुत्र हनुमान निषाद, निवासी अहरौला (आजमगढ़)। इसके विरुद्ध विभिन्न थानों में 13 संगीन मामले दर्ज हैं। * आनन्द उर्फ बाबी: पुत्र हनुमान निषाद, निवासी अहरौला (आजमगढ़)। * अमन निषाद: पुत्र दशमी निषाद, निवासी कप्तानगंज (आजमगढ़)।पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे पुलिस की कड़ी पूछताछ में अभियुक्तों ने कई हालिया वारदातों को कबूल किया है: * लड्डू में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट: 24 जनवरी को भवानीपट्टी में एक महिला को लड्डू में नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी नाक की सोने की कील लूट ली थी। * बाजारों में नकबजनी: गिरोह ने 25 से 27 जनवरी के बीच हेतुगंज बाजार और भईसा तुरपाटी में किराना दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और राशन (दाल, तेल, ड्राई फ्रूट्स) चोरी किया था।बरामदगी का विवरणपुलिस ने बदमाशों के पास से अपराध में प्रयुक्त हथियार और चोरी का सामान बरामद किया है: * 01 अवैध देशी तमंचा (12 बोर) व कारतूस। * नकबजनी के औजार (हथौड़ी, पेचकस, पिलास)। * चोरी की गई सोने की नाक की कील। * 10 किलो अरहर की दाल, सरसों तेल, रिफाइंड, साबुन, सिगरेट और ₹5300/- नकद।इस सफल कार्रवाई को थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री जय प्रकाश के नेतृत्व में उप-निरीक्षक विवेक कुमार, ओम प्रकाश दूबे और उनकी टीम (का0 विनोद यादव, बृजेश गौड़, शीलम यादव आदि) ने अंजाम दिया। फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।विधिक कार्यवाही: पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।