Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
भारत

आजमगढ़: दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर हवलदार यादव का पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने किया स्वागत

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को दोबारा सपा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी जनों में खुशी की लहर है। जिलाध्यक्ष सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ राजा राम राजभर उर्फ रामू राजभर ने जिला सपा कार्यालय में अपने समर्थकों संग पहुंचकर हवलदार यादव का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राजा राम र
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को दोबारा सपा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी जनों में खुशी की लहर है। जिलाध्यक्ष सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ राजा राम राजभर उर्फ रामू राजभर ने जिला सपा कार्यालय में अपने समर्थकों संग पहुंचकर हवलदार यादव का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राजा राम राजभर ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ जिले की 10 विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा होगा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश की बागडोर संभालेंगे इस अवसर पर मनोज सिंह, तहसीलदार यादव, पंकज राजभर, अजय भारती, नीतीश राजभर आदि उपस्थित थे।