Saturday, 31 October 2026 | 4:17 AM
भारत

आजमगढ़: लोहरा टोल प्लाजा पर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन ,पुलिस और किसानों में हुई धक्का-मुक्की

आजमगढ: किसान बिल के विरोध के दौरान दिल्ली करीब 4 दर्जन किसानों की मौत बाप बिल के विरोध में आजमगढ़ और अंबेडकरनगर के किसानों ने आजमगढ़ अंबेडकर नगर के बॉर्डर स्थित लोहरा टोल प्लाजा पर सैकड़ों किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा किसानों के
Share:

आजमगढ: किसान बिल के विरोध के दौरान दिल्ली करीब 4 दर्जन किसानों की मौत बाप बिल के विरोध में आजमगढ़ और अंबेडकरनगर के किसानों ने आजमगढ़ अंबेडकर नगर के बॉर्डर स्थित लोहरा टोल प्लाजा पर सैकड़ों किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा किसानों के लोहरा टोल प्लाजा पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को देखते हुए टोल प्लाजा पर पहले से ही आधा दर्जन थानों की फोर्स और पीएसी बल को तैनात कर दिया गया था। दोपहर करीब 1:00 बजे किसान नेता फूलचंद यादव के नेतृत्व में आजमगढ़ और अंबेडकर नगर के सैकड़ों किसानों ने जुलूस निकालकर टोल प्लाजा की तरफ कूच किया लेकिन पहले से तैनात पुलिस बल ने किसानों को टोल प्लाजा से पहले ही रोक दिया यहां किसानों ने राष्ट्रपति को नामित 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा इस दौरान किसान नेता फूलचंद यादव ने कहा कि तीनों किसान बिल के विरोध में पिछले एक माह से दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे 45 किसानों ने अपनी जान दे दी इसके विरोध में टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित था। उन्होंने कहा सरकार किसान बिल को वापस ले अगर किसान बिल सरकार वापस नहीं लेगी तो किसान प्रत्येक स्थानों पर बड़ा है बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।