Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
भारत

आजमगढ़ :जनशिकायतों का प्रभावी समाधान व सर्वोच्च प्राथमिकता - एसडीएम

आजमगढ़ : आजमगढ़ जिले मे तहसील लालगंज की नवागत एसडीएम नेहा मिश्रा ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। गोंडा से स्थानांतरित होकर आईं एसडीएम 2020 बैच की पीसीएस है। जिनकी प्रदेश में 10वीं रैंक थी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि सार्वजानिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना, पीड़ितों की समस्या का निराक
Share:
आजमगढ़ :जनशिकायतों का प्रभावी समाधान व सर्वोच्च प्राथमिकता - एसडीएम
Read in your preferred language.

आजमगढ़ : आजमगढ़ जिले मे तहसील लालगंज की नवागत एसडीएम नेहा मिश्रा ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। गोंडा से स्थानांतरित होकर आईं एसडीएम 2020 बैच की पीसीएस है। जिनकी प्रदेश में 10वीं रैंक थी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि सार्वजानिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना, पीड़ितों की समस्या का निराकरण कराना, शासन की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा। तहसील क्षेत्र के प्रत्येकनागरिक को सरल, पारदर्शी व उत्तरदायी प्रशासन उपलब्ध हो। शासन की मंशा के अनुसार राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण, जनता को त्वरित व निष्पक्ष न्याय व जनशिकायतों का प्रभावी समाधान हमारी ने सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। के आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका विधि सम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। सुशासन, पारदर्शिता व जनविश्वास को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा