Monday, 14 September 2026 | 9:39 PM
India

आजमगढ़:गणेश शंकर विद्यार्थी शहादत दिवस पर 25 मार्च को मंडलीय बैठक

आजमगढ़ :: आजमगढ़ /अकबरपुर अम्बेडकर नगर:गणेश शंकर विद्यार्थी के शहादत दिवस के अवसर पर 25 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आजमगढ़ व अयोध्या मंडल की संयुक्त मंडलीय समीक्षा बैठक अकबरपुर स्थित बाबा मैरिज हाल में आयोजित की जाएगी।इसको लेकर आयोजित बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अयोध्या जिलाध्यक्ष एवं अय
Share:
आजमगढ़:गणेश शंकर विद्यार्थी शहादत दिवस पर 25 मार्च को मंडलीय बैठक
Read in your preferred language.

आजमगढ़ :: आजमगढ़ /अकबरपुर अम्बेडकर नगर:गणेश शंकर विद्यार्थी के शहादत दिवस के अवसर पर 25 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आजमगढ़ व अयोध्या मंडल की संयुक्त मंडलीय समीक्षा बैठक अकबरपुर स्थित बाबा मैरिज हाल में आयोजित की जाएगी।इसको लेकर आयोजित बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अयोध्या जिलाध्यक्ष एवं अयोध्या मंडल अध्यक्ष के प्रतिनिधि सूर्य कुमार मिश्र तथा आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष कृष्ण मणि शुक्ल ने की। बैठक में कार्यक्रम को भव्य व ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया गया।प्रदेश संरक्षक रामचंद्र राय ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन पत्रकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।आजमगढ़ जिलाध्यक्ष दुर्गा राय व अम्बेडकर नगर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय ने भी समारोह को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।बैठक में अम्बेडकर नगर के जिला संरक्षक उग्र प्रताप सिंह, जिला महासचिव रमाकांत दूबे, जिला संगठन मंत्री राम बूझ दूबे, जिला उप संगठन मंत्री रीना गुप्ता तथा आजमगढ़ के जिला महामंत्री सुरेश चन्द्र यादव व जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सिंह उपस्थित रहे।पदाधिकारियों ने आजमगढ़ व अयोध्या मंडल के सभी पत्रकारों से अपील की है कि वे 25 मार्च को सुबह 10 बजे तक अकबरपुर के बाबा मैरिज हाल में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम में जलपान व भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।