Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
भारत

आजमगढ़: जिलाधिकारी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

आजमगढ़: जिला अधिकारी राजेश कुमार द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पैकेज 06 में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सड़क, फ्लाईओवर, अंडरपास का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पैकेज 6 के अंतर्गत है। तहबरपुर ,किशुंदासपुर एकरोड़ा, बिल
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़: जिला अधिकारी राजेश कुमार द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पैकेज 06 में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सड़क, फ्लाईओवर, अंडरपास का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पैकेज 6 के अंतर्गत है। तहबरपुर ,किशुंदासपुर एकरोड़ा, बिलरियागंज में चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि वे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और जल्द से जल्द प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसडीएम निजामाबाद राजीव रतन सिंह सहित यूपीडा के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।