Tuesday, 15 September 2026 | 5:25 AM
भारत

आजमगढ़ :सीआरपीएफ जवान की मौत, परिजनों में कोहराम

आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव निवासी सीआरपीएफ जवान की सोमवार की शाम प्रयागराज में मौत हो गई। मंगलवार को मृत जवान का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नैठी गांव निवासी 40 वर्षीय प्रमेश सोनकर पुत्र लक्षन सोनकर सीआरपीएफ में तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी प्रयागराज जिले में
Share:
Read in your preferred language.


आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव निवासी सीआरपीएफ जवान की सोमवार की शाम प्रयागराज में मौत हो गई। मंगलवार को मृत जवान का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

नैठी गांव निवासी 40 वर्षीय प्रमेश सोनकर पुत्र लक्षन सोनकर सीआरपीएफ में तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी प्रयागराज जिले में थी। परिजनों के अनुसार एक अगस्त को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें स्थानीय अस्पताल पर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम उनकी मौत हो गई। मंगलवार को सुबह मृतका का शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता है। अंतिम संस्कार के दौरान जवानों ने सलामी दी। दोहरीघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।