Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 AM
भारत

आजमगढ़ : सीमा विवाद के बाद सी ओ के हस्तक्षेप पर अतरौलिया थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

आजमगढ़ :अतरौलिया/अहरौला। अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोपालीपट्टी गांव के पास युवती की गला रेत कर हत्या मामले में देर रात तक अहरौला व अतरौलिया थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। देर रात सीओ बूढ़नपुर द्वारा घटनास्थल अतरौलिया थाने में निश्चित करने पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पुरखीपु
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़ :अतरौलिया/अहरौला। अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोपालीपट्टी गांव के पास युवती की गला रेत कर हत्या मामले में देर रात तक अहरौला व अतरौलिया थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। देर रात सीओ बूढ़नपुर द्वारा घटनास्थल अतरौलिया थाने में निश्चित करने पर मुकदमा पंजीकृत हुआ।

अतरौलिया थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव की रहने वाली 20 वर्षीया खुशबू की अहरौला क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी देवानंद उर्फ गोलू से विवाह तय हुआ था। चार माह पूर्व दोनों की सगाई भी हो गई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे थे। होने वाले पति के बार-बार बुलाने पर खुशबू अपनी भाभी पूजा के साथ मिलने गई। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और होने वाले पति ने खुशबू के गले पर धारदार चीज से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवानंद फरार हो गया। भाभी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और घायल खुशबू को तत्काल सीएचसी अतरौलिया लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया। देर रात तक अहरौला व अतरौलिया थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। देर रात सीओ बूढ़नपुर ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद उसे अतरौलिया थाना क्षेत्र में बताया। इसके बाद मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अतरौलिया थाने में देवानंद के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

पिता की तहरीर पर अतरौलिया थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। नामजद अभियुक्त की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।