आजमगढ़: सड़क पर अचानक बस के सामने नीलगाय के आ जाने से एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दर्जनों यात्रियों घायल हो गए। यह हादसा लोनी कटरा क्षेत्र में लखनऊ सुल्तानपुर हाइवे के निकट शनिवार को तड़के हुआ। बताया जा रहा है कि यह बस दिल्ली से आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर की सवारियों को लेकर आजमगढ़ जा रही थी। लोनी कटरा के निकट ही नीलगाय के अचानक आ जाने से गाय को रौंदती हुई सड़क के किनारे पलट गई। यात्रियों की चीखें सुनकर स्थानीय लोग एवं पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सी एच सी त्रिवेणी गंज पहुंचाया गया जहां से गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
भारत
आजमगढ़: दिल्ली से आजमगढ़ जा रही बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल
आजमगढ़: सड़क पर अचानक बस के सामने नीलगाय के आ जाने से एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दर्जनों यात्रियों घायल हो गए। यह हादसा लोनी कटरा क्षेत्र में लखनऊ सुल्तानपुर हाइवे के निकट शनिवार को तड़के हुआ। बताया जा रहा है कि यह बस दिल्ली से आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर की सवारियों को लेकर आजमगढ़ जा रही थी
Read in your preferred language.