Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 PM
भारत

आजमग़ढ:कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक पद पर चयनित हुए अजय विश्वकर्मा एवं अंकिता विश्वकर्मा, क्षेत्र में खुशी की लहर

आजमगढ़ ब्यूरो। आजमगढ़ बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के कौड़ियां गांव निवासी अजय विश्वकर्मा एवं उनकी छोटी बहन अंकिता विश्वकर्मा का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा के माध्यम से कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक (टेक्निकल असिस्टेंट) पद पर हुआ है। दोनों भाई-बहन के
Share:
आजमग़ढ:कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक पद पर चयनित हुए अजय विश्वकर्मा एवं अंकिता विश्वकर्मा, क्षेत्र में खुशी की लहर
Read in your preferred language.

आजमगढ़ ब्यूरो। आजमगढ़ बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के कौड़ियां गांव निवासी अजय विश्वकर्मा एवं उनकी छोटी बहन अंकिता विश्वकर्मा का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा के माध्यम से कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक (टेक्निकल असिस्टेंट) पद पर हुआ है। दोनों भाई-बहन के चयन की खबर मिलते ही गांव एवं क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, शुभचिंतकों तथा ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अजय विश्वकर्मा की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की शिक्षा उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज से प्राप्त की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज, चंदेश्वर से बीएससी एग्रीकल्चर तथा टीटी कॉलेज, जौनपुर से एमएससी एग्रीकल्चर की डिग्री हासिल की। वहीं उनकी बहन अंकिता विश्वकर्मा ने हाई स्कूल इंटरमीडिएट किसान बालिका इंटर कॉलेज रानीपुर भी कठिन परिश्रम एवं लगन के बल पर यह सफलता अर्जित की।चयन की सूचना मिलते ही गांव में दोनों भाई-बहन का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रीय लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।अपनी सफलता का श्रेय अजय एवं अंकिता विश्वकर्मा ने अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत के बल पर उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है।दोनों के पिता रामगोपाल विश्वकर्मा लखनऊ में फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि माता श्रीमती लालमति गृहिणी हैं। इस अवसर पर अनूप विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक, पिंकी शर्मा, अमित विश्वकर्मा, रमेश कुमार वर्मा उर्फ प्रिंस सहित अनेक लोगों ने दोनों का स्वागत एवं सम्मान कर बधाई दी है।