आजमगढ़ ।। मेंहनगर। विगत दिनों शाहजहांपुर में अधिवक्ता साथी की हत्या से नाराज मेंहनगर अधिवक्ता संघ ने बार अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर बुधवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
संघ अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि विगत दिनों शांहजहापुर जनपद न्यायालय में सरेआम अधिवक्ता भूपेन्द्र सिंह की हुई निर्मम हत्या की गई थी। मृतक अधिवक्ता के आश्रित को 50 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दिया जाए। इसके साथ ही न्यायालय परिसर में असलहा के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। इस दौरान मंत्री अशोक यादव, राम जनम सिंह, रामनिवास यादव, विनोद कुमार सिंह, सुशील राय, पवन कुमार सिंह, राजबहादुर सिंह, रामदरश आदि मौजूद रहे।
भारत
आजमगढ़: अधिवक्ता के परिजन को मिले पचास लाख
आजमगढ़ ।। मेंहनगर। विगत दिनों शाहजहांपुर में अधिवक्ता साथी की हत्या से नाराज मेंहनगर अधिवक्ता संघ ने बार अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर बुधवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। संघ अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि विगत दिनों शा
Read in your preferred language.