Monday, 14 September 2026 | 11:02 PM
भारत

आजमगढ़:एक युवक को तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार

आजमगढ़: मुबारकपुर थाना की पुलिस टीम ने एक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध शस्त्र की बरामदगी व वांछित युवकों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलनयन दु
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़: मुबारकपुर थाना की पुलिस टीम ने एक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध शस्त्र की बरामदगी व वांछित युवकों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलनयन दुबे, चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर में हमराह साथ थे द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर अभियुक्त अबू सहमा उर्फ ओसामा पुत्र अब्दुल वली निवासी चकसिकठी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को जामिया बाद तेरा इस्लामपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। उक्त के संबंध में थाना स्थान पर मुकदमा अपराध संख्या 31/ 2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय द्वारा किया गया।