Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
Home / News / News
News

औरैया:धूमधाम से मनी सम्राट अशोक की जयंती

धूमधाम से मनी सम्राट अशोक की जयंती ऐरवा कटरा की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के मजरा नगला बरहा में सम्राटों के सम्राट अशोक मौर्य की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के वर्तमान लोकसभा एटा प्रभारी देवेश शाक्य उपस्थित हुए जिनका उपस्थित लोगों ने फूलमाला और चांदी का
Share:
औरैया:धूमधाम से मनी सम्राट अशोक की जयंती
Read in your preferred language.

धूमधाम से मनी सम्राट अशोक की जयंती ऐरवा कटरा की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के मजरा नगला बरहा में सम्राटों के सम्राट अशोक मौर्य की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के वर्तमान लोकसभा एटा प्रभारी देवेश शाक्य उपस्थित हुए जिनका उपस्थित लोगों ने फूलमाला और चांदी का मुकट पहना कर सम्मान किया देवेश शाक्य ने बताया कि भारत ही नहीं विश्व में सम्राट अशोक महान थे और रहेंगे सबको सम्राट अशोक और बुद्ध के विचारधारा के साथ चलना चाहिए साथ ही उन्होंने वहा उपस्थित कक्षा 10 की छात्रा निशा शाक्य को भारत का संविधान पुस्तक दी और कहा भारत का संविधान ही हमारी सही दिशा का रास्ता है उन्होंने कहा कि समाज को सच्चाई जानने की जरूरत है समाज को अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी साथ ही देवेश शाक्य ने कहा की शिक्षा के बलबूते ही हम दोबारा बुद्ध और अशोक की विचारधारा को ला सकते हैं हर तबके के समाज को कुरीतियों को छोड़ शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए.

सवांददाता: रंजीत शाक्य