Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
भारत

दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के अलावा 28 दिसंबर के नाम और क्या दर्ज है?

देश की राजधानी दिल्ली के चुनावी इतिहास में आज का दिन एक बड़े उलटफेर के साथ दर्ज है. 2013 में इसी दिन आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की मदद से दिल्ली में पहली बार सरकार बनाई थी. अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन छोड़कर राजनीति में उतरे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने पहली बार दिल्ल
Share:
दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के अलावा 28 दिसंबर के नाम और क्या दर्ज है?
Read in your preferred language.

देश की राजधानी दिल्ली के चुनावी इतिहास में आज का दिन एक बड़े उलटफेर के साथ दर्ज है. 2013 में इसी दिन आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की मदद से दिल्ली में पहली बार सरकार बनाई थी.

अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन छोड़कर राजनीति में उतरे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने पहली बार दिल्ली विधानसभा में अपनी किस्मत आजमाई और 28 सीटें जीतकर सारे राजनीतिक विश्लेषकों के अनुमानों को गलत साबित कर दिया. उधर, चुनाव में आठ सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देकर उसके सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया.

देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1668 : मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी ने मुगल शासक औरंगजेब की कैद में यातनाएं दिए जाने के कारण दम तोड़ा.

1885 : बंबई (अब मुंबई) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन.

1926 : इंपीरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की.

1928 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार बोलती फिल्म 'मेलोडी ऑफ लव' प्रदर्शित हुई.

1957 : ब्रिटेन के उत्तरी भाग में स्थित देश के सबसे बड़े बूचड़खाने को पशुओं की फ़ुट एंड माउथ बीमारी की वजह से बंद करने का फ़ैसला किया गया.

1974 : पाकिस्तान में 6.3 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप में 5,200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई.

1995 : पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने.

2003 : अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया गया.

2008 : भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो सुरेश वात्स्यायन का निधन.