Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
भारत

कासगंज जनपद समस्त बीज विक्रेता साथी पोर्टल पर ऑनबोर्ड रहे नहीं तो होगी कार्यवाही: जिलाकृषि अधिकारी सतीश कुमार

कासगंज। जनपद के सभी बीज विक्रेताओं, डीलरों एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स को भारत सरकार के "साथी पोर्टल" पर 31 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से ऑनबोर्ड होने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा तक पोर्टल पर पंजीकरण न कराने वाले लाइसेंसधारकों के विरुद्ध बीज लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा
Share:
कासगंज जनपद समस्त बीज विक्रेता साथी पोर्टल पर ऑनबोर्ड रहे नहीं तो होगी कार्यवाही: जिलाकृषि अधिकारी सतीश कुमार
Read in your preferred language.

कासगंज। जनपद के सभी बीज विक्रेताओं, डीलरों एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स को भारत सरकार के "साथी पोर्टल" पर 31 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से ऑनबोर्ड होने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा तक पोर्टल पर पंजीकरण न कराने वाले लाइसेंसधारकों के विरुद्ध बीज लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है।
जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा बीज उत्पादन, प्रमाणीकरण एवं वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं डिजिटल बनाने के उद्देश्य से साथी पोर्टल संचालित किया जा रहा है। जनपद कासगंज में कुल 857 बीज लाइसेंसधारकों के सापेक्ष अब तक केवल 84 बीज विक्रेता ही पोर्टल पर ऑनबोर्ड होकर अपना व्यवसाय संचालित कर रहे हैं, जबकि शेष विक्रेताओं का पंजीकरण अभी लंबित है।
उन्होंने सभी संबंधित लाइसेंसधारकों से अपील की है कि वे समय रहते साथी पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें। यदि किसी विक्रेता को आईडी-पासवर्ड प्राप्त करने या पोर्टल पर ऑनबोर्ड होने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो वह जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकता है। कार्यालय द्वारा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि समय सीमा के बाद बिना ऑनबोर्ड हुए बीज व्यवसाय संचालित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।