Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

फार्म नहीं भरा तो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे अखिलेश

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आयोजित सभा में कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कहते हैं कि वह एनपीआर फॉर्म नहीं भरेंगे। अगर आप इसे नहीं भरेंगे, आपको चुनाव लडऩे की अनुमति नहीं मिलेगी। हाल ही में अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि वह राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर
Share:
फार्म नहीं भरा तो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे अखिलेश
Read in your preferred language.

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आयोजित सभा में कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कहते हैं कि वह एनपीआर फॉर्म नहीं भरेंगे। अगर आप इसे नहीं भरेंगे, आपको चुनाव लडऩे की अनुमति नहीं मिलेगी। हाल ही में अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि वह राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का फॉर्म नहीं भरेंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी ऐसा न करने का आह्वान किया था। अखिलेश यादव के इसी बयान पर पलटवार करते हुए संजीव बालियान ने कहा कि अगर अखिलेश यादव एनपीआर का फॉर्म नहीं भरेंगे तो वह चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे क्योंकि यही नियम है। यह कानून का नियम है।