Friday, 30 October 2026 | 10:04 PM
Home / News / News
News

आगरा:छात्राओं ने आर्थिक विषयों पर किए विचार व्यक्त

आंवलखेड़ा, आगरा । स्थानीय माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ0 यशोधरा शर्मा के निर्देशन एवम डा0 उमेश कुमार शाक्य के संयोजन में, नई शिक्षा नीति के तहत अध्ययनरत एम. ए. पूर्वार्द्ध (अर्थशास्त्र) की छात्राओं ने आंतरिक मूल्याकंन की दृष्टिगत रखते हुए पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अ
Share:
आगरा:छात्राओं ने आर्थिक विषयों पर किए विचार व्यक्त

आंवलखेड़ा, आगरा । स्थानीय माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ0 यशोधरा शर्मा के निर्देशन एवम डा0 उमेश कुमार शाक्य के संयोजन में, नई शिक्षा नीति के तहत अध्ययनरत एम. ए. पूर्वार्द्ध (अर्थशास्त्र) की छात्राओं ने आंतरिक मूल्याकंन की दृष्टिगत रखते हुए पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अर्थशास्त्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहनतापूर्वक अपने विचार व्यक्त कर अपनी छोड़ी। छात्राओं ने डिजिटल रुपए, कृषि समस्याएं, जीएसटी, बेरोजगारी, जनसंख्या, कृषि उत्पादन की समस्या जैसे अनेक आर्थिक मुद्दों पर खुलकर अपनी समझ का परिचय दिया । प्राचार्य डॉ यशोधरा शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है, छात्राऐं आधुनिक तकनीक के प्रयोग से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकती हैं । विभागाध्यक्ष डॉ उमेश कुमार शाक्य ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं द्वारा व्यक्त किए गए विचारों से विभिन्न आर्थिक विषयों पर छात्राओं की समझ एवं विश्लेषण करने की उनकी योग्यता का पता चलता है। इस अवसर पर डा. यशपाल चौधरी, डा अनीता, डा शुभा सिंह, डा मनोरमा यादव, सुरेंद्र कुमार पटेल, वरिष्ठ लिपिक संदीप ओझा, जितेंद्र मोहन शर्मा एवं रफीक सहित अनेक छात्राएं उपस्तिथि रहीं ।