Tuesday, 15 September 2026 | 2:26 PM
भारत

आदित्य ठाकरे, फड़नवीस आगे, पंकजा मुंडे पिछड़ीं, कांग्रेस के चार दिग्गजों को भी बढ़त, जानें VIP सीटों का हाल

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में बीजेपी-शिवसेना गठबधंन को जोरदार बढ़त मिलती दिखाई दे रही है और वह तेजी से बहुमत के आंकड़े की तरफ बढ़ती दिख रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को 60.05 फीसदी
Share:
आदित्य ठाकरे, फड़नवीस आगे, पंकजा मुंडे पिछड़ीं, कांग्रेस के चार दिग्गजों को भी बढ़त, जानें VIP सीटों का हाल
Read in your preferred language.
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में बीजेपी-शिवसेना गठबधंन को जोरदार बढ़त मिलती दिखाई दे रही है और वह तेजी से बहुमत के आंकड़े की तरफ बढ़ती दिख रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को 60.05 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 के विधानसभा चुनावों से करीब 3 फीसदी कम है। इन चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना की नजरें सत्ता में दोबारा वापसी करने पर है और उसे कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन से मुख्य चुनौती मिल रही है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: जानिए हाईप्रोफाइल सीटों का हाल -शिवसेना के आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से आसान जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वह चुनावी मैदान में पहली बार उतरे हैं। ठाकरे (29) के सामने राकांपा के सुरेश माने हैं। लेकिन ठाकरे ने शुरुआती रूझान में 7,000 से अधिक मतों से बढ़त बना रखी है। -पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने बारामती सीट पर भाजपा के प्रतिद्वंद्वी गोपीचंद पढालकर पर 6,595 मतों से बढ़त बना रखी है। -विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे अपनी प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता पंकजा मुंडे से 1,654 मतों से आगे चल रहे हैं। -राधाकृष्ण विखे पाटिल शिर्डी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुरेश थोराट से 4,844 मतों से आगे चल रहे हैं। -राकांपा प्रमुख शरद पवार के संबंधी रोहित पवार करजात-जामखेड़ सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राज्य मंत्री राम शिंदे से 3,099 मतों से आगे चल रहे हैं। -बारामती सीट से एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार आगे चल रहे हैं। -महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरुड सीट से 12500 वोटों से आगे चल रहे हैं। पाटिल अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। -शुरुआती रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार संजय केलकर थाणे से आगे चल रहे हैं। -कराड दक्षिण सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण आगे चल रहे हैं। -शरद पवार के पोते रोहित पवार शुरुआत में करजत जामखेड़ सीट से पिछड़ने के बाद अब आगे चल रहे हैं। -कांग्रेस के नितिन राउत नागपुर नॉर्थ सीट से आगे चल रहे हैं। -अशोक चव्हाण नांदेड़ के भोकर विधानसभा सीट से रुझानों में आगे चल रहे हैं। -एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पोते रोहित पवार करजत जामखेड़ सीट से रुझानों में पीछे चल रहे हैं। -लातूर से दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे है, लातूर सिटी से अमित देशमुख और लातूर रूरल सीट से उनके छोटे भाई धीरज देशमुख आगे चल रहे हैं। -सोलापुर सेंट्रल सिटी सीट से पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे पिछड़ रही हैं। -महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस नागपुर साउथ वेस्ट सीट से आगे चल रहे हैं। -वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं। -पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे परली सीट से आगे हैं।