बरेली/आंवला। आंवला नगर में बुधवार को बारावफात का जुलूस निकाला गया। बारह भुर्जी मस्जिद से शुरू हुआ यह जुलूस सीरत कमेटी के सरपरस्त अफसर खां और सैय्यद आबिद अली ने परचम कुशाई करके रवाना किया। जुलूस किला, त्रिपोलिया, चाचा नेहरू चौराहा, भूमि विकास बैंक और स्टेट बैंक चौराहा होते हुए निर्धारित मार्गों से गुजरा। इसका समापन घेर अन्नू खां में हुआ। जुलूस में शामिल लोगों का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
स्टेट बैंक तिराहे पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने जुलूस पर पुष्प वर्षा की। सरकारी अस्पताल के पास नगर पालिका परिषद ने एक कैंप लगाया, जहां सैय्यद आबिद अली और सैय्यद आकिल अली सहित अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इसके अलावा भूमि विकास बैंक चौराहा पर मशकूर खां, जावेद अंसारी, गनी खान, परमाल यादव और इमली के पेड के नीचे शमशेर इदरीसी, मैराज खां आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर कुरान की तिलावत भी की गई। कार्यक्रम में सैय्यद आबिद अली, विकार अली, मशकूर खान, मुन्ने शफीक, अफसर खान, आफताब अहमद, साबिर कातिब, धर्मपाल सिंह, राकेश गौड़, नंदकिशोर मौर्य, गनी खान और जोहिन खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आंवला कोतवाल बीनू सिंह, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी लगातार जायजा लेते रहे और कस्बा इंचार्ज नितिन शर्मा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
भारत
बरेली/आंवला में बारावफात का जुलूस निकला, निर्धारित मार्गों से गुजरा, जगह-जगह हुआ स्वागत।
बरेली/आंवला। आंवला नगर में बुधवार को बारावफात का जुलूस निकाला गया। बारह भुर्जी मस्जिद से शुरू हुआ यह जुलूस सीरत कमेटी के सरपरस्त अफसर खां और सैय्यद आबिद अली ने परचम कुशाई करके रवाना किया। जुलूस किला, त्रिपोलिया, चाचा नेहरू चौराहा, भूमि विकास बैंक और स्टेट बैंक चौराहा होते हुए निर्धारित मार्गों से गु
Read in your preferred language.