बिहार में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जो बयान दिया, उस पर बवाल मचा हुआ है. राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘अगर आप मोदी जी से कहें कि नाचिए, हम आपको वोट देंगे तो वो मंच पर भी नाचेंगे.’ उनके इस बयान पर पर गृहमंत्री अमित शाह का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर इस तरह की टिप्पणी के लिए उन्हें (राहुल गांधी) को कीमत चुकानी पड़ेगी.
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘राहुल गांधी को चुनावों में इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. राहुल ने पीएम मोदी के बारे में अपमानजनक तरीके से बात की और उनकी मां का अपमान किया, लेकिन हर बार जब उन्होंने ऐसा किया है तब कमल खिला है.’
