लखनऊ में मिलीं सिरौली से लापता छात्राएं, पूछताछ में जुटी पुलिस

सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन छात्राएं एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ती हैं, जिनमें दो सगी बहिनें हैं। सोमवार को वह साइकिल से कॉलेज के लिए घर निकली थीं, लेकिन शाम तक नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर मंगलवार को बड़ागांव चौकी पुलिस को तहरीर दी गई।

शाम तक जब तीनों छात्राएं घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। स्कूल और सहेलियों के घरों में पता करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित मां संगीता देवी ने बताया कि उन्होंने सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से संपर्क किया, लेकिन बच्चियों का कहीं पता नहीं चला। लेकिन खोजबीन के बाद पुलिस को लखनऊ में मिलीं सिरौली से लापता छात्राएं, फ़िलहाल पूछताछ में जुटी पुलिस लगी हुई है।

सवांददाता : परशुराम वर्मा