21 नवंबर को थिएटर्स में दो बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं. एक तरफ विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और ऋतेश देशमुख की डार्क कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ है, तो दूसरी तरफ फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ भी पर्दे पर आ गई है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है. आइए जानते हैं पहले दिन किस फिल्म ने कितना कमाया है और कलेक्शन की रेस में कौन बाजी ले गया है.
‘मस्ती 4’ के साथ एक बार फिर विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और ऋतेश देशमुख की तिकड़ी लौट आई है.
फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर रही है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘मस्ती 4’ अब तक (शाम 5 बजे तक) 1.03 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है.
कलेक्शन के मामले में फिल्म फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ से आगे चल रही है.
‘मस्ती 4’ की स्टार कास्ट
‘मस्ती 4’ को मिलाप जवेरी ने डायरेक्ट किया है जिसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी लीड रोल में हैं. इसके अलावा अरशद वारसी, नरगिस फाखरी, तुषार कपूर, जेनेलिया देशमुख, एलनाज नोरौजी, शाद रंधावा और रूही सिंह भी फिल्म में अहम रोल में हैं.
‘120 बहादुर’ के साथ फरहान अख्तर ने 6 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है.
वो आखिरी बार 2019 की फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आए थे.
‘120 बहादुर’ एक वॉर बेस्ड फिल्म है जो ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है.
सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर अब तक (शाम 5 बजे तक) 67 लाख रुपए कमाए हैं.
