विछवा थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुर में एक दलित महिला की निर्माणाधीन दुकान पर गांव के ही कुछ दबंग लेटर डाल रहे थे। जानकारी होने पर महिला अपने पति व बेटे के साथ मौके पर पहुंचे तो चल रहे लेटर के काम को रुकवाया। उक्त दबंग लोगों ने गाली गलौज के साथ जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी डंडों व सरिया से पीड़िता के पति व पुत्र को मार पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुर निवासी लीना सिंह पत्नी सुरेंद्र सिंह मालिक श्री जगन्नाथ फिलिंग स्टेशन फर्दपुर ने तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब उसकी निर्माणाधीन दुकान पर गांव निवासी मुलायम सिंह पुत्र आशाराम लेंटर डाल रहा था। लेंटर का कार्य रोकने के लिए जब गए तो मुलायम सिंह पुत्र आशाराम, रानी पत्नी आशाराम, शोभा देवी पत्नी मुलायम सिंह व नीलेश पुत्र मुलायम सिंह ने गालियां दीं और मारपीट की ।
मैनपुरी :पेट्रोल पंप मालिक के साथ दबंगो ने की मारपीट
