गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष अजीत जैन के नेतृत्व में सदर चौराहा स्थित इंदिरा गाँधी पार्क में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस दौरान देश के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया और उनके बताएं मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजीत जैन ने इंदिरा गांधी के त्याग तपस्या और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अखंड भारत की स्थापना के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति तक दे दी। शक्ति साहस और कुशल नेतृत्व देने वाली आयरन लेडी को वे नमन करते हैं।
कार्यक्रम में योगेंद्र वाजपेई, हाजी नासिर अहमद,सुधीर शुक्ला, तौसीफ गाजी, पप्पू बाजपेई, अनस हुसैन, राकेश विश्वकर्मा, आदेश गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता, नूरुल हसन, मनोज जायसवाल सहित कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी : इंदिरा गाँधी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, उनके बताएं मार्गों पर चलने का लिया संकल्प
