लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) दिनांक 30.11.2025 दिन रविवार को यातायात जागरूकता माह नवम्बर के समापन पर पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री पवन गौतम तथा सहायक पुलिस अधीक्षक खीरी श्री विवेक तिवारी द्वारा यातायात जागरुकता रैली का आयोजन किया गया । रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं/ एनसीसी स्काउट्स एवं रिक्रूट आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तदोपरान्त सहायक पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित लोगों को यातायात माह के प्रति जागरुक कर उन्हें सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित यात्रा हेतु सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को BIS मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सदैव सीट बेल्ट लगाने, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, शराब पीकर/नशे में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय फोन में बात तथा चैटिंग न करने, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहने,सदैव सुक्षित व सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की शपथ दिलाई गई। जनपद खीरी पुलिस द्वारा यातायात माह के अंतर्गत प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए कुल 12,425 चालान किए गए एवं विभिन्न स्कूलों एवं चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात जागरुकता अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन खीरी श्री पवन भाटी, प्रभारी यातायात उ0नि0 श्री सचिन गंगवार, व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी : रिजर्व पुलिस लाइन में यातायात माह नवंबर 2025 के सफल समापन समारोह का हुआ आयोजन
