लखीमपुर खीरी : विद्या निकेतन गोला का छात्र NTPC में इंजीनियर पद पर चयनित

गोला गोकर्णनाथ – सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज के पूर्व छात्र अभिषेक कुमार ने NTPC द्वारा आयोजित FTE इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 उत्तीर्ण कर विद्यालय नगर एवं अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर 8 जून 2025 को किया गया था। अभिषेक कुमार 13 अक्टूबर 2025 को बेल्लारी कर्नाटक में FTE इंजीनियर के पद पर कार्यभार ग्रहण करेगें इन्होने हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 2015 में 85.9% एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2017 में 87.2% अंक प्राप्त किये इसके पश्चात् इन्होने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।कानपुर देहात के माती नगर के निवासी अभिषेक कुमार के पिता उज्जियारे लाल प्रजापति डीसीएम श्रीराम शुगर मिल हरदोई में इलेक्ट्रीशियन एवं माता श्रीमती सुनीता प्रजापति गृहणी हैं विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता