लखीमपुर खीरी : राकिशसं के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यूपी बजट भी किसानों के लिए फीका

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 2026-27: यूपी में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया है, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बार का कुल परिव्यय करीब ₹9,12,696 करोड़ रखा गया है। इस बजट को लेकर राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार के बजट की तरह उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में भी किसानों को कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिला है। किसानों को उम्मीद थी कि बिहार सरकार की तरह उत्तर प्रदेश सरकार भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना अंशदान कर वार्षिक 6000 रुपए मिलने वाली निधि 9000 रुपए करेगी लेकिन ऐलान नहीं किया गया। पंजाब सरकार ने गन्ना किसानों के लिए 68 रुपए 50 पैसे की बजट में सब्सिडी की घोषणा की थी प्रदेश के गन्ना किसानों को भी उम्मीद थी कि उत्तर प्रदेश सरकार भी गन्ना किसानो को सब्सिडी देगी लेकिन घोषणा नहीं की गई। चुनाव घोषणा पत्र में अपने वायदे के मुताबिक 14 दिन में गन्ना भुगतान करने के लिए कुछ नहीं किया गया। सिर्फ डीजल पंप सेट को सोलर से जोड़ने के लिए 673 करोड़ 84 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।