लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी के जिला कारागार में शनिवार को बहन भाई का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया जेल प्रशासन की ओर से चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था पहले ही कर ली गई थी जेल प्रशासन के अधिकारी प्रातःकाल से ही व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे और यह सुनिश्चित कर रहे थे कि किसी भी बहन को अपने भाई से मुलाकात करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी या असुविधा न हो। प्रातःकाल 6:00 बजे से ही सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों तथा पुलिस बल को तैनात कर लिया गया था। प्रातः 7:00 बजे से ही जिला कारागार के मुख्य द्वार पर बहनों का आना शुरू हो गया था और समयानुसार बहनों की मुलाकात जेल में बंद उनके भाइयों से प्रारंभ करा दी गई बाहर से आने वाली सभी बहन और भाइयों के लिए समुचित व्यवस्था की गई तथा जो बहनें राखी एवं मिष्ठान लेकर नहीं आई उनके लिए जेल प्रशासन द्वारा राखी मिष्ठान की व्यवस्था भी की गई अनेक बहनें इस अवसर पर भावुक हो गई और उन्होंने इस भावुक पल में अपने भाई के रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा किया ।बहनों ने अपने भाइयों को जेल से शीघ्र बाहर आने की प्रार्थना की। किसी भी बहन को भीड़भाड़ या धक्का मुक्की से मुक्त सुकून से मुलाकात करने का मौका मिल सके इसके लिए मुलाकात के लिए बहनों को एक टोली में मुलाकात कराई गई सभी बहनों ने कारागार में की गई व्यवस्था की सराहना की है और कहां कि जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए उत्तम व्यवस्था की है।मुलाकात कार्यक्रम तब तक जारी रखा गया जब तक कि जिला कारागार में आने वाली सभी बहनों ने अपने अपने भाइयों के राखी नहीं बांध ली किसी भी बहन को बिना मुलाकात के मायूस होकर वापस नहीं जाना पड़ा और किसी भी भाई की कलाई सुनी नहीं रहने दी।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : जिला कारागार में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र
