लखीमपुर खीरी – अटल सभागार में महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित गोष्ठी का आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं सीडीओ अभिषेक कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।गोष्ठी में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज की प्रगति की सबसे बड़ी कुंजी है सरकार की कल्याणकारी योजनाएं न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही हैं बल्कि उनके सामाजिक सम्मान को भी बढ़ावा दे रही हैं जब महिलाएं आगे बढ़ती है तो पूरा परिवार और समाज नई दिशा प्राप्त करता है उन्होंने सभी महिलाओं को उत्साह और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को पाने का आवाहन किया और उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियो की प्रेरणादायक कहानियां सुनकर उनकी दिल से प्रशंसा कर सराहना भी की।
अटल सभागार में महिलाओं के महिला सशक्तिकरण गोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और सीडीओ अभिषेक कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबियां प्रदान की और उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित भी किया।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : अटल सभागार में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित गोष्ठी में स्वयं सहायता समूह की दीदियो को किया सम्मानित
