गोला गोकर्णनाथ – विधानसभा गोला में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनय तिवारी एवं जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री रामपाल सिंह यादव के नेतृत्व में गोला विधानसभा के ग्राम रम्मापुर,रामपुर तकिया,गनेसपुर में बुधवार को जनपंचायत कर पीडीए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक गठबंधन को मजबूत करने की अपील कर एवं आने वाले 2027 में माननीय श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत कर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने पीडीए जनपंचायत को संबोधित करते हुए कहा इस लड़ाई में हर वर्ग के लोग शामिल हैं जो मानवता के लिए खड़े हैं उन्होंने यह भी कहा कि वह अन्य के खिलाफ है उन्होंने इस लड़ाई में शामिल सभी लोगों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस मुहिम में उनके साथ शामिल होने का अनुरोध किया।समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनय तिवारी ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम 27 जनवरी से पूरे प्रदेश में चल रहा है जिसमें दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक महिलाएं और पीड़ित वर्ग के लोग इकट्ठा होकर के 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं संविधान पर खतरा है,दलित पिछड़ा हुआ है,अल्पसंख्यक की सुनवाई नहीं हो रही है,नौजवानों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है,किसानों की दुर्दशा है, महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार हो रहे हैं,देश और प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है,दवाई और शिक्षा के नाम पर कोई योजनाएं इनकी नहीं है,महंगाई व गुंडाराज चरम पर है ऐसे में विधानसभा 2027 में पीडीए के लोग एकजुट होकर समाजवादी सरकार बनाते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करें।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : समाजवादी पार्टी ने किया पीडीए जनपंचायत आयोजन
