Saturday, 21 November 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : राकिशसं ने चीनी मिल के अधिकारीयों से की बकाया गन्ना भुगतान की मांग

राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन से संबंधित किसानों ने यूनिट हेड राकेश यादव और एजीएम लीगल अवनि कुमार पांडे से बकाया गन्ना भुगतान की मांगा और कहा यदि पिछला गन्ना भुगतान नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Share:
लखीमपुर खीरी : राकिशसं ने चीनी मिल के अधिकारीयों से की बकाया गन्ना भुगतान की मांग
मिल अधिकारियों के साथ संगठन की तस्वीर
गोला गोकर्णनाथ: राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन की मांग पर आज शुक्रवार को गन्ना भरी बैलगाड़ी के बैल पूजन के बाद बजाज हिन्दुस्तान शुगर लिमिटेड का गन्ना पेराई सत्र शुरू हो गया। सत्र शुरू होने के बाद संगठन के किसानों ने यूनिट हेड राकेश यादव और एजीएम लीगल अवनि कुमार पांडे से बकाया गन्ना भुगतान की मांग की।

राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने पिछले दिनों चीनी मिल के अधिकारियों का घेराव कर किसानों का इंडेंट जारी कर चीनी मिल चलाने की मांग की थी जिस पर चीनी मिल ने इंडेंट जारी किया तो सरकारी गन्ना विकास समिति ने किसानों की पर्चियां जारी कर दी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि दो किसान संगठनों ने चीनी मिल न चलने देने की घोषणा कर दी लेकिन 20 नवंबर को किसान गेट पर गन्ना लेकर आ गए दोपहर 12:00 बजे मिल अधिकारियों ने बैलगाड़ी के बैलों और तौल कांटों का पूजन कर पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया। दूसरी ओर एक किसान संगठन से संबद्ध कुंभी चीनी मिल के सट्टेदार कुछ किसानों ने चीनी मिल के अंदर दरा बिछाकर धरने पर बैठ गए।

वही राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने कहा है कि चीनी मिल के अधिकारी चीनी मिल कम रिकवरी होने के कारण चलाना नहीं चाहते थे क्योंकि भारी वर्षा के कारण किसानों का गन्ना सूख रहा है जिसे कोल्हू मालिक नहीं ले रहे हैं इस कारण चीनी चलना बहुत आवश्यक थी। किसान पेडी गन्ना की चीनी मिल में आपूर्ति कर रवी की फसल की बुवाई कर लेगा। चीनी में चलने के बाद राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन से संबंधित किसानों ने यूनिट हेड राकेश यादव और एजीएम लीगल अवनि कुमार पांडे से गन्ना भुगतान मांगा और कहा यदि पिछला गन्ना भुगतान नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।