लखीमपुर खीरी : बाघ के हमले में मृतक प्रदीप गौतम के परिजनों से मिले पलिया विधायक रोमी साहनी

पलिया विधायक रोमी साहनी गुरुवार को ग्राम कुकरा में पहुंचकर बाघ के हमले से दिवंगत प्रदीप गौतम के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दुःख व्यक्त करते हुए कहा दो दिन पूर्व बाघ के हमले से प्रदीप की असमय मृत्यु होना बहुत दुखद है शोक-संतप्त परिवार को ₹25,000 की तत्काल आर्थिक सहायता राशि देते हुए परिवारीजन को ढांढस बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की मृतक प्रदीप गौतम की दिवंगत आत्मा को शांति दे और यह भरोसा दिलाया कि जल्द ही सरकारी मुआवजा राशि खाते में भेजी जाएगी।
विधायक रोमी साहनी ने कहा मैं सदैव क्षेत्रवासियों के साथ हूँ इस दुःख की घड़ी में भी और भविष्य की हर ज़रूरत में भी। विधायक रोमी साहनी ने वन विभाग के अधिकारियों और प्रशासन से भी आवश्यक कार्रवाई हेतु आदेश दिए।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता