लखीमपुर खीरी : सावन माह के दूसरे सोमवार पर छोटी काशी गोला में जलाभिषेक के लिए उमडा शिव भक्तों का अपार जनसैलाब

सावन माह के दूसरे सोमवार पर छोटी काशी गोला में जलाभिषेक के लिए उमडा शिव भक्तों का अपार जनसैलाब
गोला गोकर्णनाथ – सावन माह के दूसरे सोमवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का अपार जन सैलाब उमड़ पड़ा रविवार को आधी रात के बाद से ही मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आई मंदिर के कपाट 4:00 बजे दर्शन के लिए खोल दिए गए और जब जलाभिषेक शुरू हुआ तो छोटी काशी गोला मंदिर भोले नाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा सावन माह के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया देर रात से ही शिव मंदिरों में भीड़ भक्तों की उमड़ने लगी व लंबी-लंबी कतारो में खड़े होकर शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा जगह जगह पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की गई गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की सोमवार को भारी भीड़ जुटी भीड़ संभालने के लिए प्रशासन के इंतजाम भी ध्वस्त नजर आए मंदिर के मुख्य मार्ग पर लोहे के एंगल से बनाई गई दीर्घा भी भीड़ को नहीं रोक पाई और टूटकर गिर गई हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है घटनास्थल पर चप्पलों व जूते का ढेर बिखरा नजर आया रविवार शाम गोला मार्ग पर कावड़ियों के जत्थे गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होते रहे कांवड़ियों के जत्थो में भजनों की धुन पर नाचते हुए भगवान शिव व पार्वती का भेष धर लोग आगे बढ़ते रहे बच्चे और महिलाएं भी कावड़ लेकर जाती दिखी मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों ने गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया लाखों की भीड़ संभालने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता