गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) नव वर्ष की शुरुआत लोगों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर की। गुरूवार को छोटी काशी गोला शिव मंदिर सहित नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी जो देर शाम तक देखी गई। मंदिर के कपाट सुबह लगभग 5 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे, मंदिर के कपाट खुलते ही घंटों कतारबद्ध होकर हाथों में पूजा की थाल लिए श्रद्धालुओं ने हज़ारों की संख्या में देवाधिदेव महादेव के दर्शन किए और सुख-शांति की कामना की। शिव मंदिर में प्रवेश को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मंदिर के मुख्य द्वार पर कतार लगाकर श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सभी भक्तों ने देवाधिदेव महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की साथ ही माथा टेककर सुख शांति की कामना कर नववर्ष के आगमन की शुरुआत की इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ॐ नमः शिवाय, हर हर महादेव के जायघोष से गूंज उठा।
छोटी काशी शिव मंदिर सहित श्री राम जानकी मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री साईं मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। साईं मंदिर के पुजारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ का मुख्य कारण नववर्ष के दिन के साथ-साथ गुरुवार होना भी था।
लखीमपुर खीरी : नववर्ष पर छोटी काशी गोला शिव मंदिर सहित नगर के प्रमुख मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
