गोला गोकर्णनाथ – बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष पहलाद पटेल जी के निर्देशन पर
नगर अध्यक्ष अजीत जैन के नेतृत्व में सदर चौराहा इंदिरा पार्क पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा सहित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर देश को मजबूत करने का संकल्प लिया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजीत जैन ने कहा महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने बिना लाठी व डंडे के ही अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने सदैव सत्य और अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए सभी को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कमलेश कुमार गुप्ता, प्रेम कुमार वर्मा, विकाश सोनी, सुधीर शुक्ला, आमिर अंसारी, राकेश विश्वकर्मा, नूरुल हसन, योगेंद्र वाजपेई, मेहताब गाजी, जैद खान, दिनेश कुमार, चंद्रकांत वर्मा, सीताराम सिंह, मनोज जायसवाल, आदेश गुप्ता, तरनजीत सिंह सहित कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
