लखीमपुर खीरी : हरिद्वार से 20 किमीo पहले किसान ढाबा का संचालक निकला नावेद, उत्तराखंड धामी सरकार तत्काल इस विषय को संज्ञान में लेकर करे कड़ी कार्रवाई

गोला गोकर्णनाथ – गोला नगर के मृत्युंजयनाथ मंदिर मोहल्ला कुम्हारनटोला से बस द्वारा श्री शिव सेवक दिल्ली (रजिस्टर्ड) भंडारा- पोषपत्री (कश्मीर) शाखा – लखीमपुर खीरी का 45 सदस्यीय जत्था बस द्वारा बाबा अमरनाथ बर्फानी दर्शन को रवाना हुआ था जिसमें शाखा प्रमुख गोला गोकर्णनाथ निवासी अनिल जलोटा ने बताया आज सुबह हरिद्वार से 20 km पहले सुबह 5.30 बजे हमारी यात्रा बस किसान ढाबे पर रुकी. जिस पर एक सरदार जी संचालन कर रहे थे हमारे सभी यात्रियों ने वहाँ पर चाय पी फिर काउंटर पर पेमेंट देनें गए तो छोटे से कागज पर मालिक का नाम नावेद लिखा था जब सरदार जी से पूछा तो वो बहस करने और झगडा करने पर उतारू हो गए फिर मालिक नावेद अपने 7-8 साथियों के साथ ढाबे पर आया और मामले को तूल पकड़ता देख कह रहा है कि 1 घंटे में एक बड़ी होर्डिग् नावेद प्रोप्राइटर् की लग जायेगी।
उत्तराखंड धामी सरकार से निवेदन है कि द दस्तक 24 न्यूज के माध्यम से तत्काल इस विषय को संज्ञान में लेकर ऐसे ढाबों और होटलों को पूर्णतयः बंद कराकर ढाबों एवं होटलों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता