लखीमपुर खीरी : स्व० राजेंद्र राठी स्मारक चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद बाल विद्या मंदिर गोला के सभागार में स्व० राजेंद्र राठी स्मारक चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत मैलानी की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति महेश्वरी रही। मुख्य अतिथि का पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निर्णायक के रूप में गुरु हरिकिशन महाविद्यालय के कला प्रवक्ता अशोक कुमार वर्मा रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य अवधेश मिश्रा ने विगत 25 वर्षों से आयोजित स्व० राजेंद्र राठी स्मारक चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर स्व० राजेंद्र राठी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए समर्पण और भागीदारी की भावना को सराहा। उन्होंने रचनात्मकता को बढ़ावा देने, ज्ञान हासिल करने और नैतिक मूल्यों के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम संयोजक विजय राठी के भ्रात स्नेह की भूरि भूरि प्रशंसा की।
आयोजक की ओर से सीनियर वर्ग में सृष्टि वर्मा, वर्षा यादव, तान्या पटेल, प्रतिज्ञा, अनीशा वर्मा जूनियर वर्ग में गायत्री, सिफत अंसारी, मांनवी गुप्ता, शानवी परवीन, सिद्धि पटेल को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आर्य समाज के सम्मानित पदाधिकारीगण,विजय महेश्वरी,रामनारायण, अजय राठी, गोपाल शुक्ला,बालकृष्ण गुप्ता,दिनेश चंद्र गुप्ता,अभय आर्य,गोपाल महेश्वरी, विजय राठी,श्रीमती कनकलता राठी, विमलेश शुक्ला सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment